Breaking

Your Ads Here

Friday, May 8, 2026

मातृ दिवस का भावपूर्ण आयोजन, माताओं के सम्मान में छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, वेस्ट एंड रोड, मेरठ कैंट में आज मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों की माताएं मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित रहीं। 


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित एवं सम्मानित माताओं द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में स्वागत गीत, कविता पाठ, नृत्य एवं नाटिका जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने "मां" विषय पर सुंदर कार्ड, हस्तनिर्मित उपहार एवं संदेश अपनी माताओं को भेंट किए। प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों ने अपनी माताओं के साथ "मॉम एंड मी" गतिविधियों जैसे गेम्स, रैंप वॉक एवं गीत-संगीत में भाग लिया। वरिष्ठ छात्रों ने मातृ प्रेम पर आधारित भाषण एवं समूह गान प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। 


प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा, "मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है। मां का स्नेह, त्याग और संस्कार ही बच्चे के चरित्र निर्माण की नींव रखते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में माता-पिता के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना को प्रबल करते हैं। "कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से सभी माताओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। माताओं ने भी विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन माँ-बच्चे के रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here