Breaking

Your Ads Here

Friday, May 1, 2026

न्यूट्रिको एसेंशियल्स प्राइवेट लिमिटेड जसपुर में औद्योगिक भ्रमण सफलतापूर्वक हुआ संपन्न

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एस.सी.आर.आई.ई.टी.), चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा न्यूट्रिको एसेंशियल्स प्राइवेट लिमिटेड, जसपुर (उत्तराखंड) में आयोजित औद्योगिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल के निर्देशन में, प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. पंकज कुमार के मार्गदर्शन में तथा विभाग के समन्वयक इंजीनियर अमन कुमार के तत्वावधान में आयोजित किया गया।


इस औद्योगिक भ्रमण में विभाग के कुल 45 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों को उद्योग में संचालित विभिन्न आधुनिक प्रक्रियाओं एवं तकनीकों का प्रत्यक्ष अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ, जिससे उनके व्यावहारिक ज्ञान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।न्यूट्रिको एसेंशियल्स प्राइवेट लिमिटेड के उच्च अधिकारियों ने छात्रों के अनुशासन एवं उत्कृष्ट व्यवहार की सराहना की तथा भविष्य में संस्थान एवं उद्योग के बीच और अधिक सहयोग एवं सहभागिता की संभावनाएं व्यक्त कीं। संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल ने औद्योगिक भ्रमण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे भ्रमण छात्रों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक परिवेश से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे न केवल उनकी तकनीकी समझ विकसित होती है, बल्कि उनमें व्यावसायिक दक्षता, व्यवहारिक दृष्टिकोण एवं उद्योग की आवश्यकताओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।


इस कार्यक्रम की सफलता में इंजीनियर प्रत्युष उपाध्याय, इंजीनियर विकास मिश्रा, डॉ. प्रवीण कुमार तथा श्री विकास चौहान का विशेष योगदान रहा। यह औद्योगिक भ्रमण छात्रों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here