Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 16, 2026

SCRIET में 20 घंटे की 'रोबोटिक्स किकस्टार्ट' कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SCRIET) में “Robotics Kickstart – A 20 Hours Workshop” का शुभारंभ माननीय कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के संरक्षण में हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. आर.के. सोनी (Dean Engg. & Tech.) एवं निदेशक डॉ. नीरज सिंघल द्वारा किया गया। 

आयोजन की जिम्मेदारी डॉ. शिवम गोयल (Convenor), इं. सौरभ गौर, इं. प्रवीण कुमार, डॉ. अर्पित छाबड़ा, डॉ. गौरव त्यागी एवं डॉ. दिव्या शर्मा द्वारा निभाई जा रही है, जबकि सह-समन्वय में डॉ. पंकज कुमार एवं मि. पीयूष बत्रा का विशेष योगदान रहा। इस कार्यशाला में विशेषज्ञ पैनल के रूप में इं. अर्पित जून (University of Poznan, Poland), इं. यश कंसल (Founder & CEO, Skyward Dynamics) एवं छात्र प्रतिनिधि सिद्धार्थ (Team Captain, Karmyodha Bots) प्रतिभागियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में छात्र टीम के सदस्य सिद्धार्थ, तानिया, अनन्या, श्रृष्टि, रविंद्र, शिखर एवं सत्यम सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, साथ ही आयोजन टीम में योगेश कौशिक एवं अन्य सदस्यों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। यह कार्यशाला छात्रों को बेसिक से एडवांस रोबोटिक्स तक व्यावहारिक ज्ञान, हैंड्स-ऑन प्रोजेक्ट्स एवं लाइव डेमो के माध्यम से इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here