Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 16, 2026

मेले के नाम में संशोधन की मांग, मंदिर कमेटी ने सौंपा प्रार्थना पत्र

साजिद कुरैशी

नित्य संदेशसरधना। नगर चेयरपर्सन पति एवं पूर्व अध्यक्ष निजाम अंसारी को बूढा बाबा मंदिर कमेटी की ओर से एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया, जिसमें ऐतिहासिक मेले के नाम में संशोधन करने की मांग की गई है।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि मोहल्ला बूढा बाबू में स्थित प्राचीन एवं धार्मिक महत्व वाले मंदिर  पर लगने वाले मेले का नाम अभिलेखों में गलत तरीके से “बूढा-बाबू” दर्ज कर रखा है, जबकि वास्तविक एवं प्रचलित नाम “बूढा बाबा” है। कमेटी का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक नगर पालिका के अभिलेखों में संशोधन नहीं किया गया। उन्होंने आशंका जताई कि यह त्रुटि किसी साजिश के तहत की गई हो सकती है, जिससे धार्मिक आस्था प्रभावित हो रही है।

प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि मेले का समय नजदीक होने के चलते अभिलेखों में तत्काल सुधार कर सही नाम “बूढा बाबा” दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते नाम में संशोधन नहीं किया गया और किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न होता है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर वीरेंद्र चौधरी, ललित गुप्ता, दीपक शर्मा, दीपक जैन, संतराम सैनी, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here