Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 18, 2026

“आग नहीं चिंगारी है, ये भारत की नारी है: आवास विकास अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग, बुलडोजर कार्रवाई पर उठे सवाल”


तरुण आहुजा 
नित्य संदेश, मेरठ। महिलाओं ने जोरदार नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि वे अब अन्याय सहने वाली नहीं हैं, बल्कि बदलाव की चिंगारी बन चुकी हैं। 

प्रदर्शन के दौरान आवास विकास विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी संपत्तियों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बुलडोजर कार्रवाई से पहले अधिकारियों की भूमिका और संपत्ति की जांच जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here