नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के लोक दंत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएचसी पांचली में एक शैक्षणिक फील्ड विजिट का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीडीएस के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
फील्ड विजिट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी एवं सीएचसी) में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। इस दौरान छात्रों ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध उपचार सुविधाएं, नियमित चेकअप, रेफरल प्रक्रिया, काउंसलिंग सेवाएं तथा मरीजों को प्रदान की जाने वाली दवाइयों एवं अन्य सुविधाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। छात्रों को यह भी समझाया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज इन स्वास्थ्य सेवाओं का किस प्रकार लाभ उठाते हैं। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल की व्यापक अवधारणा—जिसमें निवारण, उपचार, पुनर्वास और पीड़ानाशक देखभाल शामिल है—के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के विस्तार एवं गुणवत्ता के विभिन्न पहलुओं से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ. निखिल श्रीवास्तव, डॉ. संचित प्रधान, डॉ. मोनिश मुथ्राल, डॉ. सुमन पंडित एवं डॉ. राहुल का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment