नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में डॉ० गोपाल दीक्षित ने नए प्रधानाचार्य के रूप में कार्य भार संभाला। चैयरमेन सरदार इंदरजीत सिंह सालवान, उप प्रधानाचार्य प्रभा रॉव, सिनियर कोडिनेटर अंजिल शर्मा कोडिनेटर विशाल गौड़, एवं स्कूल के समस्त स्टॉफ ने मिलकर उनका स्वागत किया।
स्कूल प्रबंधन समिति ने गोपाल दीक्षित को उनके व्यापक अनुभव और नेतृत्व क्षमता के आधार पर प्रिंसिपल पद के लिए चुना है। मेरठ कैंट स्थित यह प्रतिष्ठि संस्थान अब उनके नेतृत्व में ऊचाइयों को छूने के लिए तैयार है साथ ही यह नियुक्ति स्कूल की शैक्षिणक उत्कष्टता को और मजबूत करेगी। डॉ० दीक्षित जी पिछले 26 वर्षों से मेरठ के विभिन्न स्कूलों में प्रधानाचार्य के पद पर कार्य कर चुके हैं। डॉ० गोपाल दीक्षित जी सीबीएसई के डिप्टी सिटी कोडिनेटर एवं सीबीएसई के डिप्टी डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कोडिनेटर है। पूरा विद्यालय एवं अभिभावक ने उनको तहे दिल से बधाई दी।

No comments:
Post a Comment