सलीम सिद्दीकी
नित्य संदेश, मेरठ। मेरठ की बास्केटबॉल टीम ने प्रयागराज में आयोजित 36वीं उप्र राज्य जूनियर बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 में कांस्य पदक हासिल किया है। इस चैंपियनशिप में पूरे उत्तर प्रदेश से 17 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाराणसी की टीम को 46-40 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।
जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष सौरभ जैन ने टीम के खिलाड़ियों और कोच अमरजीत सिंह को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी। बता दें कि बालिका बास्केटबॉल की टीम मे 6 बालिका मेरठ पब्लिक स्कूल की और 6 बालिका सोफिया गल्स॔ स्कूल की शामिल थी। बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने टीम और कोच को बधाई दी है।
मेरठ बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव मिर्ज़ा शहबाज़ बेग ने भी टीम और खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि यह मेरठ पब्लिक स्कूल में आयोजित किए गए कैंप का परिणाम है, क्योंकि स्कूल ने बास्केटबॉल का उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया। अंतरराष्ट्रीय कोच अमरजीत सिंह, संजय सिरोही, अंकुर पंवार और मुहम्मद असलम ने बधाई दी।

No comments:
Post a Comment