Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 15, 2026

डॉ अंबेडकर जयंती पर लिसाड़ी में भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। डॉ भीमराव अंबेडकर के 135 वें जन्म दिवस के उपलक्ष में ग्राम लिसाड़ी में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में 9 बैंड, 4 डीजे, ताशा, शहनाई व ढोल आदि के साथ 16 सुसज्जित एवं आकर्षक झांकियां सम्मिलित रही। झांकियां में भगवान बुद्ध, भारत माता, संत रविदास, शहीद उधम सिंह जनरल डायर को गोली मारते हुए, भगत सिंह सुखदेव राजगुरु को फांसी देते हुए, डॉ अंबेडकर शिक्षा ग्रहण करते हुए, डॉ अंबेडकर संविधान सोपते हुए, सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र नाटक मंचन करते हुए आदि प्रमुख रही।

 इस अवसर पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि हम सब बाबा साहब के ऋणी है। उन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए कार्य किया । वह एक अच्छे वक्ता, अधिवक्ता, लेखक, संपादक, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, राजनीतिज्ञ के साथ महान समाज सुधारक थे। 
युवा समाजसेवी नेता डॉ आदित्य सिंह ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर किसी जाति, धर्म अथवा क्षेत्र के नहीं बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के धरोहर हैं । उन्होंने वंचितों, गरीबों, दलितों, पिछड़ों के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष योगदान दिया। डॉ अंबेडकर जयंती समाज समिति के अध्यक्ष डॉ चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने भारत को विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान दिया। उन्होंने समता, समानता व समरसता के लिए दिशा देने का कार्य किया। अभावों में रहकर भी उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज उत्थान का कार्य किया। 

ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर समाज को एकजुट करने का आव्हान किया उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर का राष्ट्र के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर धर्म जागरण के प्रांत प्रमुख धर्मेंद्र भारत, मास्टर लक्ष्मी चंद, चैनलाल हरित, मुंशी सिंह, कुंवर सेन, धर्मवीर सिंह, महेंद्र सिंह बैंक वाले, नेपाल जाटव, मुंशी राम, डॉ जोधा सिंह, डॉ दीपांशु, उमाशंकर पाल, अमरीश चपराना, वीरेंद्र गौतम, जोगेंदर सिंह, राकेश शर्मा, जतिन लिसाड़ी, राजेंद्र सिंह प्रमुख, धर्मेंद्र प्रधान, रामगोपाल, प्रधानाचार्य अरुण कुमार, घनश्याम, रचित गोल्डी, प्रधानाचार्य प्रेमचंद लोधी, सिद्धांत मोहन, अजय लिसाड़ी, आदि उपस्थित रहे!

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here