Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 10, 2026

मेरठ ने जीता दीनदयाल सीनियर कबड्डी खिताब, वाराणसी को 30-11 से हराया



नित्य संदेश ब्यूरो

वाराणसी। वाराणसी में 8 से 10 सितंबर तक आयोजित पंडित दीनदयाल सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मेरठ ने मेजबान वाराणसी को 30-11 के बड़े अंतर से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मेरठ जितेंद्र यादव ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेरठ की इस जीत से जनपद में खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here