Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 15, 2026

बिरला स्टुडियोज़ ने‘रील से रियल स्टार’के लॉन्च के लिए वी के साथ की साझेदारी


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बिरला स्टुडियोज़ ने वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के सहयोग से आज अपनी तरह के पहले मोबाइल-फर्स्ट टेलेंट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म रील से रियल स्टारके लॉन्च की घोषणा की है, जिसे भारत के एंटरटेनमेन्ट उद्योग में प्रवेश को एक समान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। प्रतिभा को पहचानने के दृष्टिकोण के साथ रील से रियल स्टारभूगोल, पहुंच एवं उद्योग जगत के साथ कनेक्शन जैसी पारम्परिक बाधाओं को दूर करता है- तथा हर उस व्यक्ति के लिए सिनेमा के रास्ते खोलता है, जिसके पास स्मार्टफोन है। यह प्रॉपर्टी एक सरल किंतु शक्तिशाली विचार पर आधारित हैः प्रतिभा कहीं से भी आ सकती है और हर किसी को अपनी प्रतिभा को दर्शाने एवं निखारने के लिए मंच मिलना चाहिए।

इस अवसर पर अभिजीत किशोर, सीईओ, वोडाफोन आइडिया ने कहा, अवसर प्रदान करने की बात हो तो कनेक्टिविटी सबसे ज़्यादा ज़रूरी होती है। रील से रियल स्टारदेश भर के महत्वाकांक्षी एक्टरों को सीधे ऑडिशन रूम के साथ जोड़ता है। हमारे सशक्त नेटवर्क, 200 मिलियन से अधिक यूज़र्स की व्यापक पहुंच और बिरला स्टुडियोज़ के रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ हम देश भर में प्रतिभा की खोज को लोकतांत्रिक बना रहे हैं। हमारा लक्ष्य एकदम स्पष्ट हैः यह सुनिश्चित करना कि प्रतिभा किसी एक भौगोलिक क्षेत्र तक ही सीमित न रहे, देश के हर कोने में मौजूद प्रतिभा को पहचान कर इसे उचित अवसर दिए जा सकें- फिर चाहे भीड़भाड़ से भरे  महानगर हों या दूर-दराज के गांव। हम न सिर्फ एक मंच बना रहे हैं बल्कि लाखों लोगों को उनके सपने साकार करने के अवसर भी प्रदान कर रहे हैं।’’

इस प्लेटफॉर्म के पीछे के दृष्टिकोण पर बात करते हुए अनन्या बिरला, संस्थापक एवं चेयरपर्सन, बिरला स्टुडियोज़ ने कहा, प्रतिभा को हमेशा वो अवसर नहीं मिलता, जिसकी वह हकदार है- और इसी अंतर के चलते बहुत से प्रतिभाशाली एवं महत्वाकांक्षी व्यक्तित्व उचित मुक़ाम तक नहीं पहुंच पाते। डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती पहुंच, बिरला स्टुडियोज़ के रचनात्मक दृष्टिकोण और वोडाफोन आइडिया के मजबूत नेशनल फुटप्रिन्ट का संयोजन इस प्लेटफॉर्म को पारम्परिक सीमाओं से भी परे ले जाता है। हमारे पास इस बारे में सोचने का मौका है कि इंडस्ट्री किस तरह अपने मार्ग खोलती है। रील से रियल स्टारके माध्यम से हम ऐसे मंच का निर्माण करना चाहते हैं, जहां किसी भी स्थान से आने वाली प्रतिभा को पहचाना जाए और उन्हें मिलने वाले अवसर सिर्फ परिस्थितियों से सीमित न रहें। क्योंकि हर किसी को हक है कि उनकी प्रतिभा को पहचाना जाए, आगे बढ़ने के उचित अवसर दिए जाएं।’’

वोडाफोन आइडिया की डिजिटल पहुंच और बिरला स्टुडियोज़ के रचनात्मक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण का उपयोग कर यह मंच भारत की असली एवं विविध अभिनय प्रतिभा को मुख्यधारा के एंटरटेनमेन्ट जगत के साथ जोड़ती है।यह राष्ट्रव्यापी पहल देश भर के उभरते कलाकारों को डिजिटल, ऐप और वेब के माध्यम से अपनी कला दर्शाने का अवसर प्रदान करती है। प्रतिभागी अपने ऑडिशन सीधे अपलोड कर सकते हैं, जिससे उन्हें इंडस्ट्री से किसी भी तरह की सिफ़ारिश की ज़रूरत नहीं पड़ती। अपने मूल रूप में रील से रियल स्टार बड़े पैमाने पर दर्शकों की भागीदारी और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का संयोजन है। जहां जाने-माने डायरेक्टर एवं प्रमुख क्रिएटिव दिग्गज प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवं मूल्यांकन करते हैं, जिससे इसकी विश्वसनीयता और कलात्मक उत्कृष्टता सुनिश्चित होती है।’’ विजेताओं को एक फीचर फिल्म में एक जाने-माने डायरेक्टर के साथ काम करने का मौका मिलेगा। यह प्रोग्राम आगामी महीनों में वी ऐप पर प्रतिभागियों के लिए लाईव हो जाएगा। अभी के लिए यूज़र, बिरला स्टुडियोज़ या वी की वेबसाईट पर रजिस्टर कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here