Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 18, 2026

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन बदलने की कोशिश नाकाम, लोकतंत्र की रक्षा में विपक्ष की बड़ी जीत: फ़ैज़ महमूद


अनम शेरवानी

नित्य संदेश, मेरठ। महिला आरक्षण बिल को लेकर देश की सियासत में घमासान जारी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मैराजुद्दीन अहमद के बेटे यूथ कांग्रेस नेता फ़ैज़ महमूद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष की भूमिका को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस बिल की आड़ में परिसीमन (डिलिमिटेशन) बदलकर चुनावी फायदा हासिल करना चाहती थी, लेकिन विपक्ष की एकजुटता ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया।


उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी ने जिस मजबूती के साथ लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाई, वह सराहनीय है। दोनों नेताओं ने न सिर्फ संसद में जोरदार बहस की, बल्कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए विपक्ष को एक मंच पर लाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आगे कहा कि संविधान संशोधन बिल के खिलाफ विपक्ष ने एकजुटता के साथ वोटिंग कर यह संदेश दे दिया कि लोकतंत्र के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक जीत नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र की बड़ी जीत है।


फैज़ महमूद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण जैसे गंभीर मुद्दे को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हाथरस, उन्नाव, मणिपुर में महिलाओं पर हुए अत्याचार पर खामोश रहने वाली बीजेपी देश में नफ़रत की राजनीति को बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब समझ रही है और ऐसे प्रयासों को कभी सफल नहीं होने देगी। अंत में उन्होंने कहा कि विपक्ष की यह एकजुटता आने वाले समय में भी लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी और जनहित के मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाती रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here