Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 18, 2026

दिव्यांगों के लिए राजनीतिक आरक्षण का प्रावधान करने के लिए संसद में प्राइवेट बिल लाने की माँग

 

एम बिलाल मंसूरी

नित्य संदेश, नई दिल्ली। जनसहभागिता फाउण्डेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सांसद से मिलकर दिव्यांगो के लिए भी राजनीतिक आरक्षण का प्रावधान करने हेतु संसद में प्राइवेट बिल लाने की माँग की। 

शनिवार को जनसहभागिता फाउण्डेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष एम बिलाल मंसूरी के नेतृत्व में बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंदन चौहान से दिल्ली आवास पर मुलाक़ात की। एम बिलाल मंसूरी नेशनल प्रमोशन सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एम्प्लॉयमेंट फॉर द डिसेबल्ड पीपल गैर सरकारी संस्था में फेलोशिप के तहत दिव्यांगो के राजनीतिक समावेशन पर कार्य करते हैं। पदाधिकारियों ने पत्र सौंपकर बताया कि दिव्यांगो का परिवार, समाज और अन्य स्थानों पर समावेशन संतोषजनक नहीं है। सर्वेक्षण में 94 प्रतिशत दिव्यांग राजनीतिक आरक्षण के समर्थक हैं। 

बिलाल मंसूरी ने कहा कि दिव्यांगो का राजनीतिक प्रतिनिधत्व न होना उनको समान अवसर से वंचित करना और उनकी उपेक्षा है। यदि दिव्यांगो को भी राजनीतिक आरक्षण दिया जाता है तो उनका परिवार और समाज में समावेशन होगा तथा सामाजिक, आर्थिक, व राजनैतिक रूप से उत्थान होगा। पत्र में दिव्यांगों को नगर निकायों, विधान परिषद व राजसभा में मनोनीत करने की अपील की। सांसद चंदन चौहान ने बिलाल मंसूरी के साहस, कार्य और दूरदर्शी सोच की प्रशंसा की तथा दिव्यांग हित में सहयोग करने का वादा किया। 

चंदन चौहान ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि दिव्यांगों के राजनीतिक प्रतिनिधत्व को सुनिश्चित करने के लिए इस सम्बन्ध में अध्ययन करने के बाद पार्टी में भी उच्च स्तर पर बात की जाएगी तथा संसद में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। इस दौरान एम बिलाल मंसूरी, शाहीन नाज़, अराफात अंसारी, उस्मान मंसूरी आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here