Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 29, 2026

कैंट बोर्ड की बैठक में आबू नाले की दशा सुधारने पर हुई चर्चा


मनमोहन भल्ला 
नित्य संदेश, मेरठ। कैंट बोर्ड की स्पेशल बोर्ड बैठक नए आये बोर्ड अध्यक्ष ने अपनी शैली से बता दिया के आगामी समय मे कैंट बोर्ड की कार्यप्रणाली में और तेजी व पारदर्शिता लायी जाएगी । बोर्ड अध्यक्ष स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित स्पेशल बोर्ड बैठक में आबू नाला सफाई और कूड़ा निस्तारण पर विशेष मंथन किया गया ।
--------------------------------------------
*आबू नाला सफाई हेतु बनेगी चरण बद्ध योजना* 
बैठक में बोर्ड अध्यक्ष ने बताया के उन्होंने तय किया है के आबू नाले की सफाई के लिए एक व्यापक चरण बद्ध योजना बनाकर कार्य किया जाए जिससे उसकी स्थिति में वास्तविक सुधार किया जा सके । इसी क्रम में नमामि गंगे योजना के अंतगर्त कंकरखेड़ा डिस्टलरी के पास एक एसटीपी प्लांट लगाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है जिसके लिए अगर सेना को जमीन भी देनी पड़ी तो सेना देगी । नाले के बाहर ऊंची जाली भी लगाई जाएगी जिससे पोलोथिन उड़कर नाले में न गिरे । इसके अलावा कूड़ा भक्षी पेड़ भी लगाए जाएंगे
-------------------------------------------
*कैंट के कूड़ा निस्तारण हेतु बनेगी व्यापक कार्ययोजना*
--------------------------------------------
कैंट का कूड़ा अभी तक अब्दुल्लापुर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंग में डंप किया जाता रहा है लेकिन अब वहां सेना किसी अन्य योजना पर कार्य करने जा रही है जिस कारण ट्रंचिंग ग्राउंड वहां से हटेगा और कूड़ा निष्पादन हेतु नगर निगम से वार्ता की जाएगी या फिर सोफीपुर के पास केंट बोर्ड को सेना द्वारा जमीन दी जाएगी । एई पीयूष गौतम उक्त विषय मे बोर्ड अध्यक्ष को प्रेजेंटेशन देंगे ।
--------------------------------------------
*रेपिड रेल के बेगम पुल स्टेशन हेतु एक वृहद वाहन पार्किंग बनेगी* 
--------------------------------------
रेपिड रेल तो मेरठ को मिली लेकिन उसके सबसे बड़े स्टेशन बेगम पुल पर कोई पार्किंग की व्यवस्था न होने से बहुत दिक्कत आ रही है जिस कारण बोर्ड बैठक में विषय उठने पर बोर्ड अध्यक्ष ने बताया के आगामी समय वहां एक व्यापक वाहन पार्किंग बनाने हेतु जगह ली जाएगी । 
----------------------------------------
*ये टेंडर हुए बोर्ड में स्वीकृत*
वार्ड संख्या 4,5,6,7,8 के लिए सफाई टेंडर दो वर्ष के लिए 20 करोड़ 37 लाख रुपये में आगरा की एक फर्म को देने पर सहमति बनी ।
आर्मी एरिया की सफाई हेतु कर्मचारी देने का ठेका 13 करोड़ 39 लाख रुपये एक वर्ष के लिए दिया गया ।
कैंट बोर्ड ऑफिस हेतु आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए लखनऊ की क्यू सिक्योरिटीज को 2 वर्ष के लिए 19 करोड़ 10 लाख रुपये में ठेका देना स्वीकृत हुआ 
फल तोड़ने का ठेका 24100 में दिये जाने पर सहमति 
सड़क निर्माण का टेंडर जीत कन्स्ट्रक्शन को देने पर सहमति 
कैंट फंड भवनों की मरम्मत हेतु 7 करोड़ रुपये का ठेका दिए जाने पर सहमति 
वर्षा जल संचयन हेतु लगे उपक्रमों की रिपेयर हेतु 30 लाख रुपये स्वीकृत हुए । 
---------------------------------------
*ट्रेड लाइसेंस हेतु व्यापारियों से वार्ता की जाएगी* 
-----------------------------------------
व्यापारियों द्वारा ट्रेड लाइसेंस न बनवाने पर बोर्ड अध्यक्ष ने कहा के व्यापारियों से बाजारों के हिसाब के प्रतिनिधिमंडल बुलवाकर वार्ता की जाए जिससे सभी दुकानदार ट्रेड लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में भाग लें 
----------------------------------------
*सभी ठेकों हेतु धरोहर राशि की एफडीआर बोर्ड कार्यालय में जमा की जाएगी*
बोर्ड बैठक में निर्णय हुआ के एमईएस की तर्ज पर सभी ठेकों की धरोहर राशि को प्रत्येक ठेकेदार द्वारा एफडीआर के रूप में बोर्ड कार्यालय में जमा करवाया जाएगा । विदित हो के पिछले वर्ष के ऑफिस कर्मचारी आउटसोर्सिंग के ठेके में ठेकेदार द्वारा उक्त विषय मे गड़बड़ी किये जाने पर कैंट बोर्ड सतर्क हुआ 
------------------------------------------- 
*ये विषय रखे मनोनीत सदस्य डॉ सतीश शर्मा ने* 
मनोनीत सदस्य डॉ सतीश शर्मा ने पूर्व में बनी सड़कों की गुणवत्ता के लिए एई पीयूष गौतम की प्रशंसा करते हुए आगे भी ऐसे ही सड़क निर्माण की अपेक्षा की 
क्लेमेंट स्ट्रीट वाली सड़क की रिपेयर की मांग 
बॉम्बे बाज़ार का कूड़ा घर आबू नाले के पास है जिसे कहीं और शिफ्ट किया जाए 
सर्कुलर रोड पर सड़क तक कब्जे करके दुकानें चलाई जा रहीं है 
सर्कुलर रोड पर वाहन पार्किंग बनाये जाने का प्रस्ताव 
---------------------------------------
*ये बोले नए बोर्ड अध्यक्ष*
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा के पिछले 2 वर्षों के मेंटिनेंस कार्यों का प्रेजेंटेशन उन्हें दिखाया जाए 
कैंट क्षेत्र में लगीं वाटर रिचार्ज पिट का भी अवलोकन उनके द्वारा किया जाएगा 
जो सड़के ज्यादा प्रयोग की जाती हैं उनकी रिपेयर प्राथमिकता से हो 
सभी वाटर एटीएम 48 घण्टे में दुरुस्त किये जायें 
केंट क्षेत्र के सभी पेड़ों की संख्या पता होनी चाहिए 
विभिन्न प्रकार के वृक्षों से होगा कैंट का सौंदर्यीकरण 
कैंट के बाजारों व मोहल्लों के अंग्रेजों के समय के नाम जो बदल दिए गए उनके बोर्ड लगाए जाएंगे और जो नही बदले उनके बदलने हेतु कमेटी बनेगी
-------------------------------------------
*ये हुए बोर्ड बैठक में सम्मलित* 
-----------------------------------------
विशेष बोर्ड बैठक में बोर्ड अध्यक्ष स्टेशन कमांडर संजीव कुमार सिंह सीईओ जाकिर हुसैन मनोनीत सदस्य डॉ सतीश शर्मा व जॉइंट सीईओ सुश्री हर्षिता व कार्यालय अधीक्षक जयपाल तोमर सहित विषयपूरक जानकारी देने हेतु एई पीयूष गौतम , राजस्व अधीक्षक हितेश कुमार , व सफाई निरीक्षक अभिषेक गंगवार सम्मलित हुए ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here