नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौ. चरण सिंह विवि स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस
प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग
प्रतिभा शुक्ला की उपस्थिति में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध भव्य कार्यक्रम का
आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया
गया।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का राज्यमंत्री द्वारा अवलोकन किया गया। सभी छात्राओं एवं आगंतुक महिलाओं को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री ऊर्जा डा0 सोमेन्द्र तोमर, महापौर हरिकान्त अहलूवालिया,
मा0 विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तौगी, सीईओ स्वामी
विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी डा0 शल्या राज, सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी,
आशा, आंगनबाडी, स्कूली छात्राएं एवं विभिन्न क्षेत्रो की प्रतिष्ठित महिलाएं आदि उपस्थित
रहे।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment