नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वीएमसी (विद्या मंदिर क्लासेस) की कॉरपोरेट ब्रांच मेरठ द्वारा शहर के स्कूल टॉपर्स के लिए मैथेमेटिक्स ओलंपियाड की निशुल्क और एक्सक्लूसिव तैयारी कराई जाएगी। यह जानकारी मेरठ ब्रांच हेड डॉ. अतुल कुमार सिंघल ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि यह विशेष कक्षाएं प्रत्येक रविवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च स्तर की गणितीय तैयारी प्रदान करना है। डॉ. सिंघल ने बताया कि इस कोचिंग में प्रवेश के लिए छात्रों को अपने विद्यालय के प्रिंसिपल की अनुशंसा (रिकमेंडेशन) लाना अनिवार्य होगा, जिसमें यह प्रमाणित हो कि छात्र अपने स्कूल का टॉपर है। मैथ्स ओलंपियाड की इन कक्षाओं का संचालन प्रसिद्ध शिक्षक उमेश त्यागी द्वारा किया जाएगा, जो छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष रूप से तैयार करेंगे।

No comments:
Post a Comment