नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित श्रद्धापुरी सेक्टर-4, फेस-1 में श्री
मद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के परायण में चौथे दिन कथा वाचक आचार्य श्याम सुंदर
पाण्डेय महाराज श्री धाम वृंदावन ने श्री मद्भागवत कथा में वामन भगवान की कथा सुनाते
हुए बताया कि भगवान ने राजा बलि से तीन पग भूमि मांगी।
राजा बलि ने कहा कि मैं तो आपको बहुत कुछ देना चाहता था। वामन भगवान ने कहा, मुझे केवल तीन पग भूमि चाहिए, लेकिन देने से पहले संकल्प लेना होगा। गुरु शुक्राचार्य ने राजा बलि से संकल्प न लेने के लिए कहा कि राजन, ये वामन के रूप में साक्षात भगवान विष्णु हैं। भगवान ने दो ही पग में संपूर्ण सृष्टि को नाप लिया। भगवान के तीसरे पग के लिए राजा बलि ने अपना शीश आगे कर दिया। भगवान राजा बलि पर बहुत प्रसन्न हुए, तथा उनका द्वारपाल बन गए। यजमान राजेन्द्र सिंह, गजेन्द्र नेगी, राजेन्द्र सिसोदिया रहे। इस अवसर पर अशोक कुमार शर्मा, आरडी गोयल, किशन लाल आहूजा, रूपेश कुमार, अनिल कुमार, राजीव त्यागी, अलका नेगी, ममता आदि उपस्थित रहे। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार रस्तौगी का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment