नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता
में किसान दिवस बैठक आहूत की गई। बैठक में किसानों को विगत माह में आई कुल 09 शिकायतों
की परिपालन आख्या पढ़कर सुनाई गई।
जिलाधिकारी द्वारा कई शिकायतों की गुणवत्तापरक आख्या ना होने पर संबंधित विभाग को वापस कर दिया गया। किसानों द्वारा कुल 56 शिकायतें की गई, जिनको जिलाधिकारी के माध्यम से सभी संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी किसानों को शिकायत का गुणवत्तापरक निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, जिला विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment