Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 18, 2026

भगवान परशुराम राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण से 35वी शोभायात्रा निकाली

राहुल गौतम 
नित्य संदेश, मेरठ। भगवान परशुराम प्रकटोत्सव कार्यक्रम की दृष्टि से दशावतार भगवान परशुराम राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण से 35 वी शोभायात्रा निकाली गई।

भगवान परशुराम की अष्टधातु के विग्रह का नगर भ्रमण कराया गया रथ यात्रा का उद्घाटन करते हुए विवेक रस्तोगी महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कहा की वर्तमान कालखंड में जहां लगभग विश्वयुध जैसी स्थिति है ऐसे में भगवान परशुराम जी का दर्शन भगवान परशुराम जी का चिंतन और भगवान परशुराम जी के आदर्श बहुत ज्यादा प्रासंगिक है कार्यक्रम के अतिथि पंडित सुनील भराला जी पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री ने भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला इस अवसर पर अनिल वर्मा उपाध्यक्ष कार्यकारिणी महेश शर्मा अमित मूर्ति मनीष पहलवान जी अरविंद शर्मा का सम्मान किया गया 
शोभायात्रा परशुराम मंदिर जादूगर के बाग से आरंभ होकर गांधी आश्रम चौराहा नंदन सिनेमा हॉल कैलाशपुरी राजेंद्र नगर शांत स्मारक चौराहा होते हुए मंदिर प्रांगण में समापन हुआ कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश शर्मा मुख्य संयोजक राकेश गौड़ संयोजक में सुभाष शर्मा मधुमेह शर्मा सच्चिदानंद शर्मा कन्हैया शर्मा सुशील बंसल विवेक गौड़ आदि का विशेष योगदान रहा विधिवत पूजन आचार्य देवेंद्र शास्त्री जी ने कराया एवं कार्यक्रम का संचालन राकेश गौड़ ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here