रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। जनगणना-2027 के अन्तर्गत नगर पंचायत द्वारा 23, 24 एवं 25 अप्रैल को खण्ड विकास कार्यालय पर प्रगणकों / पर्यवेक्षकों को फिल्ड ट्रेनर अजय कुमार एवं मृत्युंजय विशिष्ट के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जनगणना -2027 से संबंधित प्रश्नोत्तर एवं किसी भी प्रकार की समस्या का निदान बड़ी कुशलतापूर्वक किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता नगर पंचायत के चार्ज/ अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार के द्वारा की गयी एवं संचालन फिल्ड ट्रेनर अजय कुमार एवं मृत्युंजय विशिष्ट के द्वारा किया गया। नगर पंचायत के अन्य सभी कर्मचारीयों के द्वारा प्रशिक्षण की सभी व्यवस्थाएं भलिभांति की गयी।

No comments:
Post a Comment