Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 25, 2026

स्मार्ट मीटर के नाम जनता का किया जा रहा उत्पीड़न: शाहिद मंजूर

 


-स्मार्ट मीटर और बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के नेतृत्व में प्रदेश में बढ़ रही स्मार्ट मीटर एवं बिजली से जुड़ी अन्य गंभीर समस्याओं के विरोध में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) से मुलाकात की। कड़ा विरोध दर्ज कराया गया तथा विस्तृत वार्ता की।


कर्मवीर सिंह गुमी ने एमडी के समक्ष स्मार्ट मीटर के कारण आम उपभोक्ताओं पर बढ़ते हुए बिजली बिलों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लागू होने के बाद से आम जनता को अनियमित एवं अत्यधिक बिलों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे गरीब, किसान और मध्यम वर्गीय परिवार आर्थिक रूप से हानि हो रही है। इस अवसर पर सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में आम जनता बेहद परेशान है और सरकार को जमीनी सच्चाई से अवगत होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी जनहित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।



सपाइयों ने की कड़े शब्दों में निंदा

किठौर विधानसभा के विधायक एवं पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने भी कड़े शब्दों में कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता का आर्थिक शोषण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आम नागरिक त्रस्त है और बिजली विभाग को तुरंत प्रभावी कदम उठाने चाहिए। समाजवादी पार्टी ने एमडी से मांग की कि स्मार्ट मीटर से संबंधित सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, उपभोक्ताओं को राहत दी जाए तथा बिजली व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाया जाए। इस पर एमडी ने समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।


ये सपाई रहे मौजूद

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डाक्टर कय्यूम अली, इंजीनियर संदीप यादव, अजय अधाना, गुलज़ार मलिक, गुडडू चौधरी, बीनू अहमद, नेहा गौड़, संगीता राहुल, अफजाल सैफी, चांद सैफी, उत्कर्ष शर्मा, हरप्रीत सिंह, ओमप्रकाश महामना, शमशूदीन कुरैशी, गौलू प्रधान, हैविन खान आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here