नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के प्रचार-प्रसार हेतु निबंध एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संरक्षण विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला जी के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. बिंदु शर्मा तथा डॉ. वैशाली पाटिल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नारी सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को अपने निबंधों और पोस्टरों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। निबंध प्रतियोगिता में सिद्धांत शर्मा ने प्रथम स्थान, शिखा ने द्वितीय स्थान तथा गौरव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम, हुडा सिद्दीकी ने द्वितीय और प्रियांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को बधाई दी गई। कार्यक्रम में डाॅ0 पूजा चौहान, डाॅ0 शिखा आदि उपस्थित रहें, तथा सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और नारी सशक्तिकरण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment