रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। सीबीएसई दिल्ली बोर्ड का कक्षा 10 का प्रथम बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमे स्कूल की रीति शर्मा माछरा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया, द्वितीय स्थान पर अंशुल कुमार परीक्षितगढ़ ने 94.6 प्रतिशत व अवनी रुहेला दबाथला ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय पर व हरलीन कोर ग्राम बढ़ला ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान पर रही
विद्यालय डायरेक्टर रविन्द्र चौधरी व प्रधानाचार्य विनोद चौहान ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हम अपने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

No comments:
Post a Comment