Breaking

Your Ads Here

Friday, April 17, 2026

क्रिकेट कैंप में बच्चों ने सीखी बारीकियां


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार से क्रिकेट कैंप की शुरुआत हुई। इस दौरान बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई गई। 

शुक्रवार को कैंप में 7 वर्ष से 13 वर्ष के बच्चों को क्रिकेट के गुर सिखाए गए। उन्हें कवर ड्राइव, स्ट्रेट ड्राइव समेत डिफेंस आदि कलात्मक शॉट खेलना सिखाया गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बच्चों को सबसे पहले फ्रंट फुट पर और बैकफुट पर खेलने वाले शॉट के बारे में बताया। इस दौरान बच्चों ने भी कैंप में खूब लुत्फ उठाया। इस मौके पर कोच ने बताया कि ऋषभ, आईटीआई और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी तीनों जगह कैंप लगा है। जल्द ही कैंप के बाद वहां क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाएगा। 

टूर्नामेंट में कैंप के द्वारा ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस मौके पर राहुल, हिमांशु, रजनी, कोमल, पूजा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here