नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, हज एवं वक्फ तथा पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर से लखनऊ में उनके सरकारी आवास पर मिला और ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान काजी शादाब ने मंत्री से उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग में चेयरमैन सहित नई नियुक्तियां किये जाने, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय विकास निगम द्वारा प्रदेश के अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब लोगों को अपना व्यापार करने के लिए रियायती दरों पर लोन उपलब्ध कराने तथा प्रदेश के राज्य अनुदानित मदरसों में जल्द से जल्द नए शिक्षक भर्ती किए जाने का अनुरोध किया। मंत्री ने जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया l इस मौके पर अहमद खान, हाफिज इमरान, वसीम अंसारी और दानिश वारसी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment