Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 5, 2026

किठौर में जाम से निजात दिलाने में जुटी पुलिस, सड़क किनारे पीली पट्टी खींची

 


गुलाम मोहम्मद

नित्य संदेश, किठौर। काफी समय से जाम से जूझ रहे किठौर कस्बे में निजात दिलाने के लिए पुलिस ने कदम उठाया है। पिछले सप्ताह एसएसपी के किठौर आवागम पर पुलिस अधिकारियों ने इसके लिए मंथन किया और सड़क किनारे लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए भूमिका तैयार कर रविवार को सड़क किनारे दोनों साइड में पीली पट्टी खिंचवाई है।

कस्बा किठौर में काफी समय से लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। थाना के निकट मवाना तिराहा, फव्वारा चौक, अम्बेडकर मूर्ति, हापुड़ अड्डा, मवाना बस स्टैंड तक लोग जाम की स्थिति से जूझते हैं। इसी में मुरादाबाद की ओर से मरीज लेकर आने वाली एंबुलेंस फंस जाती है, हालांकि पुलिस जाम खुलवाने के लिए पूरे दिन जद्दोजहद करती है। लोगों के अनुसार जाम लगने की खास वजह सड़क किनारे तक दुकानों के लगने वाले सामान तथा खरीदारी करने आने वाले लोगों द्वारा कार बाइक सड़क पर खड़ी करना, इसी के साथ जाम लगाने में सड़कों पर ईरिक्शाओ और टेंपू थ्री व्हीलर का भी बड़ा योगदान है।दुकानदारों द्वारा सामान सड़क किनारे लगाने पर जहां आने जाने वालों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है तो कस्बे में चलने वाले ईरिक्शा और थ्री व्हीलर भी सड़क किनारे खड़ी करने को मजबूर होते हैं जिससे जाम लगना तय है। 

पिछले सप्ताह पुलिस कप्तान अविनाश पांडे किठौर थाना निरीक्षण के लिए पहुंचे थे तब उन्होंने जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को उचित निर्देश देते हुए जनता को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए कहा। किठौर पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रविवार को जाम से निजात दिलाने के लिए काम शुरू किया। इंस्पेक्टर किठौर सुबोध कुमार ने बताया कि कस्बे में गढ़ मेरठ मुख्य मार्ग और मवाना रोड पर सड़क किनारे दोनों और पीली पट्टी खिंचवाई जा रही है, पीली पट्टी से आगे जो भी ठेले रेहड़ी सामान लगाकर उलंघन करेंगे तो उचित कार्यवाही की जाएगी। वहीं सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए कस्बे में पुलिस टीम सड़क पर खड़े वाहनों के चालान करेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here