नित्य संदेश ब्यूरो
मवाना। सनराइज पब्लिक स्कूल मवाना में एक विदाई समारोह का आयोजन उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद मेरठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विकास क्षेत्र मवाना के विभिन्न विद्यालयों से प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत होने पर राकेश तोमर (प्रा०वि० पिलोना), मौ० साजिद (उ०प्रा०वि०सनौता), मौ० राशिद (उ०प्रा०वि०राफन) तथा जनपद सहारनपुर से सेवानिवृत्त अध्यापक फय्याज अली को शॉल पहनाकार एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि साबिर खान, प्रदेश संयोजक, उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र० रहे। समारोह की अध्यक्षता सुरेश शर्मा (संरक्षक प्रा०शिक्षक संघ मेरठ) और संचालन मिर्जा मिनहाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मौ० साबिर खान ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नही होता शिक्षा निरंतर चलने वाली सतत प्रक्रिया है। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ एवम सेवानिवृत प्र०अ० राकेश तोमर ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज कभी भी तरक्की नहीं कर सकता और विशेष रूप से बेसिक शिक्षक की ज़िम्मेदारी समाज के प्रति और ज़्यादा बढ़ जाती है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि प्रदेश मंत्री उर्दू यूनियन मौ० नौशाद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौ० नौशाद ने कहा कि 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निशुल्क शिक्षा का अधिकार आरटीई अधिनियम 2009 द्वारा दिया गया है। प्रत्येक बच्चे को निशुल्क शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए एवं देश के विकास में भागीदार बनना चाहिए । कार्यक्रम को ज़िला अध्यक्ष प्रा० शिक्षक संघ मेरठ नीरज चौधरी, ज़िला मंत्री अनुज शर्मा एवं उर्दू यूनियन के पूर्व ज़िला मंत्री तारिक जमील एवं आशिक अली द्वारा भी संबोधित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक नौशाद अहमद, नदीम अख्तर रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अताउल्ला खान (ज़िला अध्यक्ष उर्दू यूनियन मेरठ) मौ० इक़बाल, अनवर अहमद, अमरदीप, अंशुल, अनुज, मौ० साजिद, नवीन राणा ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार ब्लॉक मंत्री सत्येंद्र कुमार ,मुनीर अहमद, काशिफ जलील, नूर आलम, सलमान मालिक आशिकीन, असलम , रफत खानम समेत सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment