Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 5, 2026

नीलकंठ पुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव 'स्पार्क 2026'

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मेरठ का बहुप्रतीक्षित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 'स्पार्क 2026 इस वर्ष अद्वितीय उत्साह, भव्यता और अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ आयोजित किया गया। पूरे कैम्पस में सुबह से ही ऊर्जा, उत्सव और रचनात्मकता की अनोखी चमक दिखाई दी। छात्र, संकाय सदस्य और अतिधि सभी इस भव्य आयोजन के साक्षी बने।

कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली की प्रसिद्ध डांस टूप 'डिवाइन टीम' द्वारा मनमोहक गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ हुआ। नृत्य की कोमल मुद्राओं और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम को एक पवित्र व सकारात्मक प्रारंभ प्रदान किया। उद्घाटन के दौरान संस्थान के चेयरमैन श्री बृजवीर सिंह, सचिव श्री अमर अहलावत विशिष्ट अतिथियों के रूप में मंच पर मौजूद रहे। साथ ही डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेश भोमिया, डॉ. विशाल कोहली, डॉ. अमित गुप्ता तथा प्रशासनिक अधिकारी श्री मनोज गोयल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रतिष्ठित बनाया।

डिवाइन टीम ने मचाई धूम

डांस टूप डिवाइन टीम ने 'तनु शरारत सीखवा दे 'सात समुंदर पार सहित कई सुपरहिट बॉलीवुड गीतों पर दमदार, ऊर्जामयी और आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। छात्रों ने उनकी कोरियोग्राफी और तालमेल की जोरदार सराहना करते हुए तालियों और जयकारों के साथ भरपूर आनंद लिया। शाम होते-होते उत्साह अपने चरम पर पहुँच गया, जब घोषणा हुई कि मशहूर हरियाणवी गायक अजय हूड्डा और लोकप्रिय कलाकार रूबा खान मंच पर आने वाले हैं। उनके आगमन के साथ ही उपस्थित छात्रों में अपार ऊर्जा का संचार हुआ और पूरा परिसर तालियों, सीटीयों और उत्साह भरी आवाजों से गूंज उठा। अजय हूड्डा ने अपने सर्वाधिक लोकप्रिय गीत-"40 किलो वाली गर्ल", "बहू काले की" "टगड़ी" सहित अपने कई हिट ट्रैक्स पेश किए। उनकी दमदार आवाज और मंच पर उनकी उपस्थिति ने माहौल को रोमांचित कर दिया। छात्र देर रात तक संगीत की धुनों में झूमते रहे और पूरा उत्सव रंगीन प्रकाश, आकर्षक साउंड और उत्साहपूर्ण भीड़ के साथ एक यादगार शाम में बदल गया।

दिनभर चले इस मेगा फेस्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत और मनोरंजक गतिविधियों ने स्पार्क 2026 को बेहद खास बना दिया। छात्रों ने अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे संस्थान का वातावरण उत्सव की चमक से सराबोर हो उठा। स्पार्क 2026 ने न केवल छात्रों को मंच प्रदान किया, बल्कि उनकी क्षमताओं, उत्साह और टीम भावना को भी नई दिशा दी। आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में अग्रणी है, बल्कि सांस्कृतिक और सर्वांगीण विकास के अवसर भी प्रदान करता है।

कार्यक्रम सफलता पूर्वक सफल बनाने में शंभू मिश्रा, शुभम कश्यप, कपिल अग्रवाल, उषा शर्मा, रेखा, नेहा, पल्लवी, मधुमिता राधिका, इमरान, श्विनेश, अरुण राणा, अरुण मित्तल, लक्षय, अक्षय, अनुराग, रिया ठाकरण, शिवाक्षी, प्रियांका, टीना, दीपक, गुलाब, मानसी, सहित टीम के कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा और सभी के लिए यह एक प्रेरणादायक, आनंददायक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रेस प्रवक्ता यशपाल चौधरी द्वारा उपलब्ध कराई गई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here