Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 25, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय में सीनियर्स को सम्मान पूर्वक विदाई, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालयमेरठ के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा को शिक्षा संकाय के सेमिनार हॉल में बी.पी.ई.एसबी.पी.एडएम.पी.एड एवं एम.ए. योग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भव्य एवं यादगार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्नातक हो रहे विद्यार्थियों को भावपूर्ण विदाई देना रहाजिसमें खुशी,  उत्साह और भावनात्मक पलों का सुंदर संगम देखने को मिला।  



कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन के साथ हुईजिसने पूरे माहौल को सकारात्मक और  ऊर्जावान बना दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नृत्यसंगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक  प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दींवहीं सीनियर्स ने अपने अनुभवयादें और शैक्षणिक यात्रा  साझा कर भावुक पल भी प्रस्तुत किए।  इस सफल आयोजन का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू अधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हुआ। उनकी प्रेरणा और सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 




शिक्षा संकाय के डीन डॉ पिंटू मिश्रा ने कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. अनोज राज तथा अन्य संकाय सदस्यों का सहयोग भी सराहनीय रहा। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. निशांत कुमार रहेजिनके निर्देशन में पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतिभागियों को उपाधियों से सम्मानित भी किया गया। बी.पी.एड वर्ग से साहिल कुमार और रेनू को मिस्टर एवं मिस फेयरवेल चुना गया, जबकि एम.पी.एड से विक्रांत और स्नेहा को यह सम्मान प्राप्त हुआ। एम.ए. योग से तनीष्क को मिस्टर फेयरवेल घोषित किया गया। निक्की ढाका को स्टूडेंट ऑफ द ईयर’  का खिताब मिला। इसके अतिरिक्त रोबिन चड्ढा एवं निशी पाल को मिस्टर और मिस स्टूडियस’, निशांत कुमार को मिस्टर चार्मिंग’, दिव्यांशी वर्मा को मिस वर्सेटाइल’, अभिषेक को मिस्टर ऑल-राउंडर तथा नितीश मलिक को मिस्टर फिटनेस के खिताब से नवाजा गया। समारोह का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच भावनात्मक विदाई के दृश्य देखने को मिले। 



विभाग ने विश्वविद्यालय की सीईओ प्रो. (डॉ.) शल्या राज एवं कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा के निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम विभाग की विद्यार्थियों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने, उनकी उपलब्धियों  का सम्मान करने और यादगार अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here