नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देशन में 51वीं अन्तर परियोजना / डिस्कॉम्स की कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्थित दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम मे आयोजित 51वीं पावर सेक्टर अन्तर-परियोजना / डिस्कांम्स कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता का विजय-उल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के ऊर्जा सैक्टर के खिलाडियों ने, अपनी ताकत, तकनीक और खेल भावना पर लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता के अन्तिम दिन मुख्य आकर्षण पश्चिमांचल डिस्कॉम (मेरठ) और अनपरा परियोजना के बीच खेला गया, कबड्डी का फाइनल मुकाबला रहा। इस हाई वोल्टेज मैच मे पश्चिमांचल की टीम ने रणनीतिक, कौशल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए अनपरा परियोजना को करारी शिकस्त दी और ट्रॉफी अपने नाम की। कुश्ती के अखाडे मे भी पश्चिमांचल के पहलवानों ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर, प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन के अवसर पर प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए, पश्चिमांचल की स्पोर्टस आफिसर व अर्जुन अवार्डी अलका तोमर ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
यू०पी०पी०सी०एल० के मुख्य कीडा अधिकारी विनय कुमार ने भविष्य मे खेल आयोजन को और अधिक विस्तृत करने पर जोर दिया। रैफरी, आफिसियल्स और वॉलन्टीयर्स को पुरस्कृत करते हुए उनकी निष्पक्ष भूमिका की सरहाना की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेन्द्र कुमार वर्मा मुख्य अभियन्ता मो० सगीर, मुख्य अभियन्ता, पी०के० सिंह, मुख्य अभियन्ता, द्वारा विजेता खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्त में मीडिया के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए, खेल उत्सव के समापन की अधिकारिक घोषण की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन दिलमणि थपलियाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अभिषेक श्रीवास्तव अधीक्षण अभियन्ता, आदर्श कौशल अधीक्षण अभियन्ता, एस०के० अग्रवाल अधीक्षण अभियन्ता, हरि ओम अधिशासी अभियन्ता, सुनील कुमार अवर अभियन्ता, विजेन्द्र सिंह अवर अभियन्ता आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment