Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 9, 2026

विस्तार भी, विकास भी - आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ आगे बढ़ता आगरा

नित्य संदेश ब्यूरो 

आगरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आगरा के कायाकल्प और शहरी विस्तार को लेकर एक नई कार्ययोजना पर तेजी से काम कर रही है, जिसके तहत ताजनगरी को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट आगरा के रूप में विकसित किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नये शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत यहां विश्वस्तरीय टाउनशिप का निर्माण किया जाएगा, जिससे शहर की आवासीय और बुनियादी ढांचों की जरूरतों को नई दिशा मिलेगी। 

इसी क्रम में ग्रेटर आगरा योजना के तहत रायपुर-रहनकलां क्षेत्र में लगभग 5142 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से 10 नई टाउनशिप का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हो चुका है। विकास की इस कड़ी को और मजबूती देते हुए जनपद को 1324 करोड़ रुपये की लागत वाली 324 विभिन्न विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात भी मिली है। 

विस्तार और विकास का यह संगम न केवल आगरा के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन के लिए भी उन्नतिशील कदम साबित होगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here