Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 5, 2026

जीटीबी स्कूल और ऋषभ एकेडमी ने जीते मैच

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत प्राप्त की।

पहले मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। इसमें सार्थक ने 50, अरनव ने 42, दक्ष ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में कबीर जैन ने मेरठ इलेवन की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट प्राप्त किए। इसके अलावा नीरव और प्रत्यक्ष ने दो-दो विकेट लिए। कबीर ने 3 ओवर में 7 रन देकर पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवनर की टीम 191 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शम्स ने 49, अक्क्ष ने 44, कबीर ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में आरोहन ने तीन, आयुष ने तीन व आईस ने तीन विकेट लिए। जीटीबी की टीम ने 18 रन से मैच जीता।

दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। इसमें देव ने 44, राघव ने 40, अक्षय ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में शोएब ने 3 व आरव ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टार की टीम 24.1 ओवर में 201 रन पर ऑल आउट हो गई। ऋषभ ने 26 रन से जीत प्राप्त की। स्पोर्ट्स स्टार की ओर से भाविक ने 43, युग ने 41, रितिक ने 39, शोएब ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में कार्तिक ने तीन, सुभान ने तीन व कबीर ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को जूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here