Breaking

Your Ads Here

Friday, April 24, 2026

जन कल्याण समिति ने अकबरी लॉज शाहजमाल में लगाया 10वां महारक्तदान शिविर जिसमे 73 यूनिट रक्तदान किया गया

नित्य संदेश ब्यूरो

अलीगढ़। जन कल्याण समिति ने अपने 10वैं महारक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमे मुख्य अतिथि मुख्तार ज़ैदी ने फीता काटकर शुभारंभ किया इस अवसर पर मुख्तार ज़ैदी ने जन कल्याण समिति के कार्यों को सराहते हुए कहा कि संस्था लगातार समाज के हित मैं बहुत मेहनत से काम कर रही है अलग अलग तरीकों से समाज की सेवा करके मजबूर परेशान लोगों की खिदमत जो कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है ये संस्था ऐसी जगह जाकर रक्तदान शिविर लगाती हैं जहां लोग रक्तदान करने से डरते हैं मेडिकल ब्लड बैंक की टीम का भी शुक्रिया अदा किया और आगे भी कैंप लगाने की गुजारिश की। 

इसी क्रम मैं वार्ड नं 83 के पार्षद श्री मुशर्रफ हुसैन महज़र ने संस्था के कार्य से उत्साहित होकर सराहना की और कहा संस्था समाज के हर वर्ग हर क्षेत्र मैं काम कर रही है संस्था लगातार बिना भेद भाव के अपनी सेवा दे रही है ब्लड कैंप कपड़ा वितरण कैंप, फ्री मेडिकल चेकअप हेल्थ कैम्प जैसे कार्यों को कर के समाज को बेहतर सेहत देने की जो कोशिश ये संस्था कर रही है उसकी तारीफ करनी होगी और समाज के लोगों से अपील की है लोग आगे आएं और संस्था की मदद करके पुन्य का काम करें । संस्था के सचिव मुजफ्फर इकबाल ने बताया हमारा रक्तदान शिविर कामयाब रहा लोगों ने बहुत उत्साह के साथ रक्तदान किया हर उम्र के व्यक्ति ने रक्तदान किया और संस्था ने रक्तदान करने वाले व्यक्ति को दीवार घड़ी जिस पर संस्था का नाम लिखा है को उपहार के रूप मैं प्रदान किया अध्यक्ष इमरान खान ने मुख्य अतिथि मुख्तार जैदी और मुशर्रफ हुसैन साहब का शुक्रिया अदा करते हुए । संस्था की मदद करने का आश्वासन लिया 

संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि आज रक्तदान शिविर मैं महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया और समाज के हर सेहत मंद व्यक्ति से निवेदन किया रक्तदान करते रहना चाहिए जिस से समाज मैं परेशान और बीमार लोगों की मदद हो सके। श्री इमरान खान ने ब्लड बैंक की टीम का शुक्रिया अदा किया । संस्था के उप सचिव फरमान कोषाध्यक्षीय रिजवान ने संस्था की पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया इस अवसर पर शमीमुल्लाह खान, बबलू राइन, मोहम्मद नाज़िम खान, फरमान कुरेशी, हाजी अनवर हिलम, हाजी चांद पीतल वाले, खुर्रम नियाज़ी,सलमान कुरेशी, दानिश फरीदी, रेहान खान इमरान, शाहरुख आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here