Breaking

Your Ads Here

Friday, April 24, 2026

सातवें दिन का सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक रहा

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SCRIET), चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित “Robotics Kickstart – A 20 Hours Workshop” के सातवें दिन का सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने Microcontrollers एवं Robotics Systems के उन्नत आयामों को समझा। 10 दिवसीय इस कार्यशाला का संचालन कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के संरक्षण, निदेशक डॉ. नीरज सिंघल एवं संयोजक डॉ. शिवम गोयल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। 

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल एवं अनुराग गोयल रहे। अपने संबोधन में अतिथियों ने रोबोटिक्स एवं एम्बेडेड सिस्टम्स के सामाजिक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तकनीक का उद्देश्य केवल सुविधा नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है, तथा छात्रों को अपने तकनीकी ज्ञान को वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान से जोड़ना चाहिए। सत्र के दौरान माइक्रोकंट्रोलर्स के विभिन्न प्रकारों एवं उनके रोबोटिक्स में उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें Arduino Uno के साथ-साथ AVR, PIC, ARM Cortex, ESP32 एवं STM32 जैसे उन्नत प्लेटफॉर्म्स को समझाया गया। प्रतिभागियों को सेंसर इंटीग्रेशन, इंटरप्ट हैंडलिंग एवं मल्टी-टास्किंग जैसे विषयों का प्रैक्टिकल अनुभव भी कराया गया। “लर्न बाय डूइंग” पद्धति के अंतर्गत स्पीकर सिद्धार्थ ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए जटिल अवधारणाओं को सरल बनाया। आयोजन टीम के सदस्य रविंद्र, श्रृष्टि, प्रखर, सत्यम एवं सौरभ ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि संचालन छात्रा अनन्या त्यागी द्वारा प्रभावी रूप से किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक जारी है और आगामी सत्रों में प्रतिभागियों को और अधिक उन्नत तकनीकों एवं प्रोजेक्ट-आधारित प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here