Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 28, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय में ICSDII-2026 का भव्य समापन



नित्य संदेश ब्यूरो


मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “सस्टेनेबल डेवलपमेंट एंड इंटेलिजेंट इनोवेशन (ICSDII-2026)” का आज उत्साह, समन्वय और उत्कृष्ट टीम वर्क के साथ सफल समापन हुआ। 26 मार्च से 28 मार्च 2026 तक आयोजित इस सम्मेलन में विज्ञान, पर्यावरण एवं तकनीक के क्षेत्र में नए आयामों पर गहन चर्चा की गई।  


इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर सतत विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यावरण संरक्षण एवं जैव प्रौद्योगिकी जैसे समसामयिक विषयों पर 200 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, जबकि 300 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सम्मेलन के दौरान शोधार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।  मौखिक प्रस्तुति में डॉ. अंशु सिंह ने प्रथम, तान्या ने द्वितीय एवं निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रस्तुति में अंशिका ने प्रथम, निक्की शर्मा ने द्वितीय तथा शगुन ने तृतीय स्थान हासिल किया।


सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें सऊदी अरब से प्रो. अल्बिया मकबूल, अमेरिका से प्रो. मनलीदर कौर, ताइवान से प्रो. यांग-वेई लिन एवं इराक से प्रो. आशीष शर्मा शामिल रहे। इसके अतिरिक्त देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों में प्रो. वैभव गोयल, प्रो. मुकेश शर्मा (सीसीएस यूनिवर्सिटी), प्रो. प्रीतम सिंह (नई दिल्ली) तथा प्रो. प्रविंद्र कुमार (आईआईटी रुड़की) ने अपने ज्ञानवर्धक व्याख्यानों से प्रतिभागियों को समृद्ध किया। आयोजन सचिव डॉ. अमित कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय की सीईओ प्रो. (डॉ.) शल्या राज, कुलपति प्रो. (डॉ.) पी. के. शर्मा तथा विज्ञान संकाय के डीन प्रो. (डॉ.) रविंद्र कुमार जैन के मार्गदर्शन के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने संयोजक डॉ. शशिराज तेओतिया एवं आयोजन समिति के कुशल नियोजन की भी सराहना की।


कार्यक्रम के सफल संचालन में विभिन्न टीमों का उल्लेखनीय योगदान रहा। मंच संचालन का दायित्व डॉ. अनुप्रिया राणा एवं सुश्री प्रगति जैन ने संभाला, जबकि मंच प्रबंधन डॉ. सरिता राणा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। स्मारिका संकलन हेतु संपादकीय टीम में डॉ. आसिफ सिद्दीकी, डॉ. अमन कुमार, डॉ. निखिल चंद एवं श्री अंकित कुमार सक्रिय रहे। भोजन समिति में डॉ. आदेश कुमार, डॉ. अनुज यादव एवं डॉ. धनेंद्र कुमार राय का विशेष योगदान रहा। 


पंजीकरण कार्य में डॉ. अमित कुमार, डॉ. अंशु एवं श्री ललित पंवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आईटी एवं फोटोग्राफी टीम के तकनीकी सहयोग की भी सराहना की गई। अंत में, डॉ. अमित कुमार ने सभी सत्र अध्यक्षों, सह-अध्यक्षों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों एवं समर्पित छात्र स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सामूहिक प्रयासों से यह सम्मेलन एक यादगार और प्रभावशाली आयोजन बन सका।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here