Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 28, 2026

विज्ञानोत्सव 2026 के दूसरे दिन सुभारती विश्वविद्यालय में एआई हैकाथॉन का भव्य आगाज



नित्य संदेश ब्यूरो

 

मेरठस्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित विज्ञानोत्सव 2026” के दूसरे दिन कार्यक्रम ने वैश्विक स्वरूप धारण कर लियाजब सत्यजीत रे ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय-स्तरीय एआई हैकाथॉन का भव्य उद्घाटन किया गया। इस आयोजन ने विश्वविद्यालय के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को नई पहचान दी।  इस अवसर पर प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अतिथि डॉ. सर्गेई कोल्त्सोवप्रोफेसर एवं प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटरनेशनल रिसर्च यूनिवर्सिटी हायर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्ससेंट पीटर्सबर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में जटिल तकनीकी चुनौतियों के समाधान के लिए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। एआई हैकाथॉन का सफल समन्वयन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (FET) के अंतर्गत डॉ. श्रवण कुमार गर्ग द्वारा किया गया। हैकशास्त्र (Hackshastra) के सहयोग से आयोजित यह 24 घंटे का राष्ट्रीय-स्तरीय हैकाथॉन प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को वास्तविक समस्याओं के समाधान हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नवाचार विकसित करने का मंच प्रदान कर रहा है।

 

इसी क्रम में विश्वविद्यालय परिसर में दूसरे दिन भी प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन जारी रहाजिसमें छात्रों ने अपने शोधनवाचार और तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सुभारती  विश्वविद्यालय की सीईओ प्रो. (डॉ.) शल्या राज ने प्रदर्शनी की अवलोकन करते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी परियोजनाओं की सराहना करते हुए छात्रों को अपने नवाचारों को व्यावहारिक समाधान में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित किया।

 

दिन का समापन हैकाथॉन प्रतिभागियों के लिए आयोजित रात्रिकालीन सत्र के साथ हुआ। इस सत्र की व्यवस्थाएँ विश्वविद्यालय की हॉस्पिटैलिटी टीम द्वारा कुशलतापूर्वक की गईंजिसका नेतृत्व डॉ. श्वेता भारद्वाज एवं एकलव्य क्लब ने किया। विज्ञानोत्सव 2026 का यह दिन नवाचारतकनीकी उत्कृष्टता और वैश्विक सहभागिता का सशक्त उदाहरण बनकर उभराजिसने प्रतिभागियों को नए विचारों और संभावनाओं की दिशा में प्रेरित किया


--

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here