Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 4, 2026

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शहर रामलीला का भूमि पूजन, 9 से होगा भव्य मंचन

 


मयंक अग्रवाल

नित्य संदेश, मेरठ। श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा के तत्वावधान में श्री रामलीला कमेटी मेरठ शहर द्वारा आयोजित ऐतिहासिक शहर रामलीला-2026 का भूमि पूजन रविवार को सायं 4 बजे जीमखाना मैदान, बुढ़ाना गेट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।


पंडित संतोष त्रिपाठी द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया गया। पूजनकर्ता कुलदीप शर्मा रहे, तिलककर्ता उमा शंकर पाल और आरती प्रदीप गुप्ता ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वरुण अग्रवाल, ओ.पी. अग्रवाल, नीरज सैनी, मुकेश सिंघल, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी और दीपक शर्मा उपस्थित रहे। पूजन के बाद रामलीला के सभी स्वरूपों का तिलक पूजन कर मंच निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।



समिति अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि 8 अक्टूबर को महादेव की बारात निकलेगी और 9 अक्टूबर से रामलीला का भव्य मंचन शुरू होगा। मंच, लाइट-साउंड की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक राकेश गर्ग, संरक्षक आलोक गुप्ता, महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल सहित समिति के सभी पदाधिकारी, महिला समिति व युवा टोली के सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here