Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 28, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन



नित्य संदेश ब्यूरो

 

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालयमेरठ के जनरल मोहन सिंह क्रीडांगण में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शनिवार को भव्य समापन हुआ। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ के बैनर तले आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई, पुरुष वर्ग की 58 एवं महिला वर्ग की 32 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरी प्रतियोगिता रोमांचक और अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक रहीजिसमें खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर/डी.डी.ई.ओ. मेरठ श्री सिद्धांत शर्मा रहे। साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

पांचवें दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में पुरुष वर्ग में, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटीपंजाब ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को 21-09 से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कियाजबकि लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई)ग्वालियर रनर-अप रहा। वहीं महिला वर्ग के फाइनल में, एसआरएम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नई ने एमआईटी यूनिवर्सिटी, पुणे को 20-13 से पराजित कर खिताब जीता, जबकि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक रनर-अप रहा।

 

यह चैम्पियनशिप केवल प्रतिस्पर्धा का मंच ही नहीं रहीबल्कि एकताअनुशासन और खेल भावना के सच्चे स्वरूप का उत्सव भी सिद्ध हुई। मुख्य अतिथि श्री सिद्धांत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि इस बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन सुभारती विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ। सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैं पुरुष वर्ग की विजेता टीम लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटीपंजाब तथा महिला वर्ग की विजेता टीम एसआरएम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थानचेन्नई को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँजिन्होंने अपने परिश्रमअनुशासन और खेल भावना के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।


सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा ने आयोजन समिति एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को इस भव्य और सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिएजिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता रहे। कार्यक्रम के अंत में शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा डॉ. मंजू अधिकारी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह विजय खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रेरणादायक उदाहरण है। इस अवसर पर डॉ प्रवीण कुमार, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. अतुल तिवारी, डॉ. निशांत, डॉ. अंकित, डॉ. दीपक राघव, शुभम राठी, शरद पंवार, मिस दीपांशु सहित विभाग के समस्त फैकल्टी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here