Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 28, 2026

छुट्टी पर आए BSF जवान की घर में घुसकर हत्या; सोते समय मारी गोली, 3 संदिग्ध हिरासत में



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में शनिवार देर शाम एक अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान नैन सिंह (38) की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के समय जवान अपने घर के भीतर बेफिक्र सो रहे थे. नैन सिंह वर्तमान में पश्चिम बंगाल में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और बीते 6 मार्च को ही छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव धनपुर आए थे.

जवान नैन सिंह को आगामी 2 अप्रैल को अपनी ड्यूटी पर वापस लौटना था, लेकिन उससे पहले ही रंजिश की आग ने उनकी जान ले ली. वारदात के समय उनकी पत्नी कोमल अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी और पिता खेत पर काम करने गए थे. घर में केवल उनकी छोटी बहू पिंकी और नैन सिंह ही मौजूद थे. बताया जा रहा है कि नैन सिंह का गांव के ही एक युवक महेश से पुराना विवाद चल रहा था. इसके चलते तीन दिन पहले और शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here