Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 11, 2026

खेल महोत्सव-2026 का समापन, विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को समर्पित जनपद स्तरीय खेल महोत्सव-2026 का भव्य समापन शनिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में हुआ। पंख हौसलों की उड़ान संस्था के तत्वाधान में 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस से चल रहे डेढ़ माह के महोत्सव में 22 विधाओं में 2000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।


मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने सिखाया कि संसाधन नहीं संकल्प बड़ा होता है। पंख संस्था का यह प्रयास नशा मुक्त युवा और फिट भारत का अभियान है। प्रदेश सरकार हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ खड़ी है। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि जब गांव का बच्चा ट्रैक पर दौड़ता है तो पूरे जिले का भविष्य दौड़ता है। पंख संस्था ने खेल को उत्सव बना दिया है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि जो काम सरकारी विभाग नहीं कर पाते, वो पंख संस्था ने कर दिखाया है। को-ऑपरेटिव बैंक चेयरमैन विमल शर्मा, मुख्य संरक्षक डॉ. जेवी चिकारा और पूर्व विधायक प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा ने भी संस्था के प्रयासों की सराहना की।


संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा ने कहा कि हमने यह संस्था इसलिए बनाई ताकि किसी बेटी का हौसला पंख के बिना न रहे। इस महोत्सव में कोई हारा नहीं है। समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, वीना वाधवा, बजरंग दल प्रांत संयोजक निमेष वशिष्ठ, बलराज डूंगर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here