Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 25, 2026

एक सप्ताह पूर्व दस हजार की लूट का खुलासा हजार की हुई थी लूट




गुलाम मोहम्मद

नित्य संदेश, किठौर। कस्बा किठौर के मोहल्ला मौसमखानी में परचून की दुकान दस हजार की हुई लूट की पुलिस ने खुलासा किया है, वारदात में तीन बाइक सवार बदमाश प्रकाश में आए थे, जिनमें एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे तमंचा कारतूस और लूट की कुछ रकम के साथ घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 18 मार्च को कस्बे के मोहल्ला मौसमखानी में स्थित अबरार पुत्र इसरार की दुकान पर तीन बाइक सवार बदमाशों बिस्किट लेने के बहाने दुकान में आए और तमंचा से धमकाते हुए गल्ले में रखे दस हजार रुपए लूटकर बाइक स फरार है गए थे। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले को लेकर गहनता से छानबीन में जुटी रही। बुधवार को इंस्पेक्टर किठौर सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस छानबीन में उक्त घटना में तीन लोग कपिल पुत्र सतबीर निवासी हसनपुर कदीम थाना भावनपुर, देवी व धुरी पुत्रगण राजेंद्र त्यागी निवासीगण रामराज बहसूमा प्रकाश में आए थे। जिनमें एक आरोपी कपिल को बीती रात करीब दस बजे शाहजहांपुर नहर कोठी के पास से गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी से घटना में प्रयोग की गई स्प्लेंडर बाइक सहित एक तमंचा कारतूस बरामद किया। इसी के साथ 4170 रुपया भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। बाकी दो आरोपियों को शीघ्र स्वस्थ गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here