Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 21, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय में फॉरेंसिक केमिस्ट्री एवं नारकोटिक्स पर अतिथि व्याख्यान



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंस के फॉरेंसिक साइंस विभाग द्वारा टटट ऑडिटोरियम में फॉरेंसिक केमिस्ट्री एवं नारकोटिक्स विषय पर एक ज्ञानवर्धक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विषय की संक्षिप्त भूमिका एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ हुआ। 

मुख्य अतिथि डॉ. अमर पाल सिंह, सहायक निदेशक, फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला, दिल्ली सरकार ने विद्यार्थियों को नारकोटिक्स विश्लेषण, पहचान तकनीकों तथा वास्तविक मामलों के उदाहरणों के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की। उनके व्याख्यान ने विद्यार्थियों को फॉरेंसिक विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन का प्रायोगिक प्रशिक्षण रहा, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर साक्ष्य संग्रह, अवलोकन दर्ज करने एवं रिपोर्ट तैयार करने की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, विद्यार्थियों ने क्राइम सीन से प्राप्त संदिग्ध पाउडर पदार्थों का रासायनिक परीक्षण भी किया, जिससे उनके व्यावहारिक ज्ञान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। 

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ी। डीन प्रो. डॉ. आर. के. जैन ने विद्यार्थियों को ऐसे प्रायोगिक कार्यक्रमों से अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. ज्योत्स्नेश चौहान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। यह आयोजन डीन, कुलपति महोदय एवं सीईओ मैम के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here