पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन एवं मोहम्मद हुसैन देंगे प्रस्तुति
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के मंच कला विभाग एवं संगीत नाटक अकादमी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में 30 मार्च 2026 को एक भव्य ‘शाम-ए-ग़ज़ल’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सायं 5:30 बजे सत्यजीत रे सभागार, फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स, सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित होगा।
इस विशेष ग़ज़ल संध्या में देश के प्रख्यात ग़ज़ल गायक पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन एवं मोहम्मद हुसैन अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। दोनों कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज से कई फिल्मों में भी योगदान दिया है, कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन विश्वविद्यालय की सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज, ललित कला संकाय के डीन प्रोफेसर पिंटू मिश्रा एवं मंच कला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. भावना ग्रोवर द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संगीत प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं आम जनमानस से इस सुरमयी ग़ज़ल संध्या में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आह्वान किया है।

No comments:
Post a Comment