डा. अभिषेक डबास
नित्य संदेश, मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय के NICE स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज़ के बीबीए एवं एमबीए के छात्रों ने अपने पाठ्यक्रम के अंतर्गत नई दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मदर डेयरी प्लांट का औद्योगिक भ्रमण किया। यह भ्रमण NICE स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज़ के निदेशक डॉ. विकास गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस भ्रमण में 31 छात्र एवं संकाय सदस्य डॉ. सलभ मेहरोत्रा और डॉ. नवनीश त्यागी शामिल रहे।
इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को डेयरी उद्योग, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन एवं एफएमसीजी क्षेत्र की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। छात्रों ने दूध प्रसंस्करण, पैकेजिंग तथा गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रियाओं को नजदीक से देखा। कंपनी के अधिकारियों ने छात्रों को कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स, स्वच्छता मानकों तथा उत्पादन प्रणाली के बारे में जानकारी दी। साथ ही एक संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को विपणन रणनीतियों, वितरण नेटवर्क तथा करियर अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
छात्रों ने इस भ्रमण को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें अपने सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला। संकाय सदस्यों ने भी ऐसे भ्रमणों को छात्रों के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया। यह भ्रमण फीडबैक सत्र के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और छात्रों को उद्योग के प्रति नई समझ एवं प्रेरणा मिली।

No comments:
Post a Comment