नित्य संदेश ब्यूरो
हल्द्वानी। गुरुवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय
क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2026 सीज़न के दूसरे
मैच में इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब पर 20 रनों से जीत हासिल की।
कुलदीप हुड्डा के 48 रनों और पवन नेगी (18 गेंदों में
41 रन) की शानदार पारी की बदौलत इंडिया टाइगर्स ने 20 ओवरों में 168/8 का स्कोर
बनाया। इसके बाद अनुशासित गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए इंडिया टाइगर्स ने रॉयल
राइडर्स पंजाब को 148/9 पर रोक दिया। जीवन मेंडिस ने 2/14 के साथ शानदार गेंदबाजी
की। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया टाइगर्स की शुरुआत लड़खड़ा गई, क्योंकि किर्क एडवर्ड्स और कप्तान तिलकरत्ने दिलशान को अनुरीत सिंह ने
जल्दी आउट कर दिया, जिससे टीम चार ओवरों के अंदर 31/2 पर
सिमट गई। स्थिति तब और बिगड़ गई, जब समित पटेल शून्य पर आउट हो गए और मिलिंडा
सिरिवर्धना तेजी से रन बनाने में संघर्ष करते हुए 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए,
जिससे टाइगर्स नौवें ओवर में 48/4 पर सिमट गए। इसके बाद कुलदीप
हुड्डा ने पारी को संभाला और मध्य ओवरों में संयमित बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों
में 48 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था।
उन्होंने टीम को मजबूती दी। जीवन मेंडिस ने उनका साथ दिया, लेकिन
मेंडिस संक्षिप्त योगदान देने के बाद जल्द ही आउट हो गए।
पवन नेगी ने अंत में महत्वपूर्ण तेजी दिखाई और मात्र 18 गेंदों में 41 रन बनाकर तूफानी पारी खेली, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे, जिससे अंतिम ओवरों में रन रेट में तेजी आई। अमित पौनिकर ने भी 7 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को मजबूत अंत दिलाया। रॉयल राइडर्स पंजाब के लिए अनुरीत सिंह 3/21 के साथ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे, जबकि फरमान अहमद ने दो विकेट लिए। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल राइडर्स पंजाब ने जोरदार संघर्ष किया, लेकिन अंततः लक्ष्य से चूक गई और 20 ओवरों में 148/9 रन बनाकर इंडिया टाइगर्स को लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026 के दूसरे मैच में 20 रनों से जीत दिला दी।
कप्तान असगर अफगान ने 31 गेंदों में 28 रन बनाकर लक्ष्य का पीछा जारी रखा। हालांकि, मध्य ओवरों में अनुशासित गेंदबाजी के दम पर इंडिया टाइगर्स ने वापसी की। जीवन मेंडिस ने 2/14 के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जबकि अबू नेचिम, पवन नेगी और समित पटेल ने दो-दो विकेट लिए। शुक्रवार को एलएलसी 2026 के तीसरे मैच में कोनार्क सूर्यास ओडिशा का मुकाबला सदर्न सुपर स्टार्स से होगा।



No comments:
Post a Comment