नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सुभारती कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर परिसर में प्रातः 10:00 बजे “From Ideas to Assets: Understanding Intellectual Property Rights” विषय पर बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) से सम्बन्धित एक ज्ञानवर्धक अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री सिम्मर नायर द्वारा कुशलतापूर्वक संभाला गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. पंकज किशोर मिश्रा, प्राचार्य (एसोसिएट) के
शुभोद्घाटन संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने बौद्धिक
संपदा अधिकारों का संक्षिप्त परिचय देते हुए उनके महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश
डाला। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन संस्कार संपन्न
हुआ।
मुख्य अतिथि वक्ता डॉ. निशा गुप्ता, इन्फ्रो – आईपीआर सॉल्यूशंस सेल एवं
रिसर्च व डेवलपमेंट सेल, स्वामी विवेकानन्द सुभारती
विश्वविद्यालय, मेरठ (उ. प्र.) का पुष्प
वेंट कर गरिमा पूर्वक अभिनन्दन किया गया। डॉ. निशा गुप्ता ने बौद्धिक संपदा अधिकार
क्या हैं, उनके प्रकार, पेटेंट, कॉपीराइट, डिज़ाइन तथा अन्य संबंधित
विषयों पर विस्तृत एवं सरल भाषा में उपयोगी व्याख्यान प्रस्तुत किया। उनका
व्याख्यान विद्यार्थियों एवं सहभागियों के लिए अत्यन्त ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक
साबित हुआ।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. उमेश कुमार, विभागाध्यक्ष (एमएलटी)
द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों
का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. पंकज किशोर मिश्रा सहित
विभिन्न विभागों के समस्त संकाय सदस्य तथा विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। यह व्याख्यान कार्यक्रम अपने
उद्देश्य में पूर्णतया सफल रहा तथा उपस्थित सभी प्रतिभागियों के लिए बौद्धिक संपदा
अधिकारों के प्रति जागरूकता और समझ को और अधिक सुदृढ़ किया।

No comments:
Post a Comment