Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 5, 2026

विद्या के 12 छात्रों का वर्कियंस में चयन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बागपत रोड स्थित विद्या नॉलेज पार्क में कैंपस प्लेसमेंट का आयेजन किया गया जिसमें वर्कियंस रियलटी प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी कैंपस रिक्रूटमेन्ट के लिए आयी। इस कैंपस प्लेसमेन्ट प्रक्रिया में कंपनी के एच० आर० अधिकारी ने सबसे पहले सभी छात्रों को एक सेमिनार में सम्बोधित किया और फिर सभी को कम्पनी की कार्य प्रणाली से अवगत कराया और उनके जॉब प्रोफाइल के बारे में जानकारी दी।

उसके बाद अपनी चयन प्रक्रिया में 12 छात्रों का चयन किया जिनके नाम - प्रियंशु राठोर, शिवम वत्स, तनुज भारद्वाज, हिमांशु बालियान, अभिशांत रूहेला, भावना चौधरी, नमन गुप्ता, सन्नी कुमार, विवेक त्यागी, पंकज रवि, दीपक सिंघल, आकाश, का सफल चयन किया, सभी छात्र इस अवसर को पाकर बहुत प्रोत्साहित है। विद्या ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप कुमार जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर विषाल जैन एवं प्लेसमेन्ट हेड डा. नेहा दोशी सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here