Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 21, 2026

केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंस में ध्यान सत्र का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंस  द्वारा मैत्री बोध परिवार के सहयोग से एक विशेष ध्यान सत्र का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देना था। 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मैत्री बोध परिवार के अमृत पाल सिंह सोढ़ी रहे। सत्र की शुरुआत में विज्ञान संकाय के डीन प्रोफेसर (डॉ.) आर.के. जैन ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में अमृत पाल सिंह सोढ़ी ने मैत्री बोध परिवार के मिशन और कार्यों पर प्रकाश डाला और मैत्रेय दादाश्रीजी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को 'प्रेम, रूपांतरण और नि:स्वार्थ सेवा' के सिद्धांतों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि कैसे ध्यान के माध्यम से व्यक्ति अपने भीतर सकारात्मक परिवर्तन लाकर समाज की बेहतर सेवा कर सकता है। 

इस सत्र में कॉलेज के सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता राणा द्वारा किया गया, जबकि सत्र के अंत में डॉ. अश्वनी कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत कर सभी का आभार व्यक्त किया।  विश्वविद्यालय के इस प्रयास को शैक्षणिक वातावरण में मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here