नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय माधवपुरम में NSS द्वितीय यूनिट का वन डे कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अंजू सिंह के द्वारा रिबन काटकर किया गया। एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी के द्वारा कार्यक्रम का संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की गई तत्पश्चात डॉक्टर अरविंद कुमार के द्वारा छात्राओं को एनएसएस का परिचय एवं NSS का महत्व बताया गया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अंजू सिंह ने छात्राओं को स्वच्छता का महत्व समझाया एवं राष्ट्र के उत्थान के लिए स्वच्छता एवं अन्य प्रयासों के द्वारा अपनी सहभागिता देने के लिए उत्साहित किया। इस एनएसएस कैंप की थीम स्वच्छता एवं स्वास्थ्य रखी गई थी।
इसके पश्चात कैंप के प्रथम सत्र में छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया जिसमें की उन्होंने महाविद्यालय के साइकिल स्टैंड की साफ सफाई का कार्य बहुत ही उत्साह पूर्वक संपन्न किया। कैंप के द्वितीय सत्र में छात्राओं हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डॉ गौरी, असिस्टेंट प्रोफेसर गृहविज्ञान द्वारा अच्छे स्वास्थ्य हेतु स्वच्छता की भूमिका विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। उक्त अवसर पर छात्राओं के द्वारा भी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए। एनएसएस के समिति सदस्य डॉ अरविंद कुमार, डॉ डेज़ी वर्मा, डॉ गौरी, डॉ रूबी, डॉ नेहा सिंह, डॉ राजकुमार, डॉ आशीष पाठक का सहयोग सराहनीय रहा।
No comments:
Post a Comment