Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 17, 2026

विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया

नित्य संदेश ब्यूरो 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बजट सत्र के सातवें दिन सदन की कार्यवाही के दौरान सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने अपने प्रभावशाली विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश “सशक्त उत्तर प्रदेश, गौरान्वित व समृद्ध उत्तर प्रदेश के लक्ष्य की ओर तीव्र गति से अग्रसर है। लगभग 12.9 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत कर प्रदेश को विकास के स्वर्णिम काल में प्रवेश कराने का कार्य किया गया है। यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

धर्मेंद्र भारद्वाज ने विशेष रूप से मेरठ क्षेत्र से जुड़े तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव सदन में रखे—
 1. मेरठ मेडिकल कॉलेज को एम्स का दर्जा प्रदान किया जाए अथवा उसे एसजी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के स्तर पर उच्चीकृत किया जाए, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।
 2. मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की जाए, ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नागरिकों को न्यायिक कार्यों के लिए दूरस्थ यात्रा न करनी पड़े और न्याय सुलभ व त्वरित रूप से उपलब्ध हो।
 3. स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना मातादीन बाल्मीकि के नाम पर मेरठ में एक भव्य एवं विशाल पार्क का निर्माण कराया जाए, जिससे उनकी वीरता और राष्ट्रभक्ति की स्मृति को संरक्षित कर नई पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार इन मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर प्रदेश और विशेषकर मेरठ के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here